GST Council meetingGST Council meeting
Share This Article

रायपुर, 07 सितंबर/ ETrendingIndia / ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण 12 सितंबर को प्रस्तावित जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक टाल दी गई है। अब यह बैठक 7 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने की संभावना है। बैठक से पहले 5 और 6 अक्टूबर को जीएसटी अधिकारियों की तैयारियां होंगी।

एक साल बाद होगी GST परिषद की बैठक

जीएसटी परिषद की पिछली बैठक सितंबर 2025 में हुई थी। इसके बाद अब एक साल से अधिक समय के अंतराल पर परिषद की बैठक होने जा रही है।

पिछली बैठक में जीएसटी दरों में बड़ा बदलाव कर अधिकांश वस्तुओं और सेवाओं के लिए 5% और 18% की मुख्य दरें तय की गई थीं, जबकि चुनिंदा लग्जरी और महंगी वस्तुओं पर 40% दर रखी गई थी।

ITC और रिफंड पर हो सकते हैं अहम फैसले

इस बैठक में इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), रिफंड और GST अनुपालन से जुड़े लंबित मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है।

कारोबारियों के लिए ITC नियमों को आसान बनाने और सप्लायर की गलती के कारण योग्य खरीदार का टैक्स क्रेडिट न अटकने जैसे मुद्दे भी महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

GST रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी एजेंडे में

बड़े कारोबारों के GST रजिस्ट्रेशन को आसान और एकरूप बनाने तथा रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया में ऑटोमेशन जैसे बदलावों पर भी विचार हो सकता है।


Share This Article