Goods and Services Tax
Goods and Services Tax
Share This Article

रायपुर, 30 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Goods and Services Tax Appellate Tribunal (GSTAT), Raipur Bench Begins Operations / GSTAT रायपुर बेंच शुरू , छत्तीसगढ़ के करदाताओं और संबंधित हितधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलीय ट्रिब्यूनल (GSTAT) की रायपुर बेंच ने अपना कामकाज प्रारंभ कर दिया है।

इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर सभी करदाताओं, विभागीय अधिकारियों एवं अधिकृत प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है।

        रायपुर बेंच का अस्थायी कार्यालय नवा रायपुर स्थित वाणिज्यिक कर-जीएसटी भवन के नॉर्थ बी-ब्लॉक, सेक्टर-19 में स्थापित किया गया है। यह बेंच सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स एक्ट, 2017 तथा संबंधित राज्य जीएसटी अधिनियमों के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकार क्षेत्र से जुड़ी अपीलों की सुनवाई करेगी। जारी सूचना के अनुसार, अब छत्तीसगढ़ से संबंधित सभी अपीलें, आवेदन एवं अन्य कार्यवाहियां इसी बेंच के समक्ष दायर की जाएंगी।

इसके लिए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलीय ट्रिब्यूनल (प्रक्रिया) नियम, 2025 के प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य होगा।

          ट्रिब्यूनल के समक्ष अपील दायर करने की प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश, ई-फाइलिंग एडवाइजरी एवं अन्य आदेश GSTAT के आधिकारिक पोर्टल पर “Notice” सेक्शन में उपलब्ध कराए गए हैं।

साथ ही, ई-फाइलिंग के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर अपीलकर्ता टोल-फ्री नंबर 1800-103-4782 पर संपर्क कर सकते हैं या ऑनलाइन ‘इंसिडेंट रिपोर्ट फॉर्म’ के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यह सार्वजनिक सूचना जनहित में जारी की गई है, जिसका उद्देश्य करदाताओं और विभागीय प्राधिकारियों को रायपुर बेंच की स्थापना और उसके कार्य प्रारंभ होने की जानकारी प्रदान करना है।