College of Horticulture and Research Station
College of Horticulture and Research Station
Share This Article

रायपुर 28 मई 2026/ ETrendingIndia / Walk-in-interview for guest teacher at College of Horticulture and Research Station, Arjunda (Balod)/ गेस्ट टीचर भर्ती 2026 , महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय⁠ के कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन, अर्जुन्दा (बालोद) में अतिथि शिक्षक (गेस्ट टीचर) के पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती संविदा आधार पर की जाएगी।

इसके तहत वेजिटेबल साइंस, फ्रूट साइंस, फ्लोरीकल्चर एंड लैंडस्केपिंग, सॉइल साइंस एंड एग्रीकल्चर केमिस्ट्री तथा एग्री-हॉर्टी बायोटेक्नोलॉजी विषय में एक-एक पद भरे जाएंगे।

वेजिटेबल साइंस, फ्रूट साइंस और फ्लोरीकल्चर एंड लैंडस्केपिंग विषय के लिए इंटरव्यू 16 जून 2026 को सुबह 10 बजे से होगा।

सॉइल साइंस एंड एग्रीकल्चर केमिस्ट्री तथा एग्री-हॉर्टी बायोटेक्नोलॉजी विषय के लिए इंटरव्यू 17 जून 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।

इन पदों के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री एवं नेट अनिवार्य है। नेट या पीएचडी धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन 11 जून 2026 तक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन, अर्जुन्दा, जिला बालोद भेजना होगा। आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mguvv.ac.in पर उपलब्ध है।