Raj Mohini Devi Agricultural College and Research Centre
Share This Article

रायपुर 8 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Walk-in interview for guest teacher posts by Raj Mohini Devi Agricultural College and Research Centre, Ambikapur, applications invited by April 20 / गेस्ट टीचर वॉक इन इंटरव्यू , इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत राज मोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, अंबिकापुर, सरगुजा द्वारा गेस्ट टीचर पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

जारी विज्ञापन के अनुसार एग्रोनॉमी, सॉइल साइंस और लाइवस्टॉक व पोल्ट्री मैनेजमेंट (एलपीएम) विषय में एक-एक पद के लिए भर्ती की जाएगी। ये पद पूर्णतः अस्थायी (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर होंगे।

इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से भरकर 20 अप्रैल 2026 तक डाक या स्वयं उपस्थित होकर जमा करना होगा।

इंटरव्यू 29 और 30 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। साक्षात्कार का स्थान कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, रायपुर निर्धारित किया गया है।