Share This Article रायपुर / ETrendingIndia / Memories of Guru Dutt”, centenary celebrations held in Kolkata /गुरु दत्त शताब्दी समारोह , गुरु दत्त की 100 वीं जयंती के उपलक्ष्य में कोलकाता के Kolkata Centre for Creativity (KCC) में गत 11 जुलाई को “ये दुनियां अगर मिल भी जाएं तो क्या है : यादें गुरुदत्त की” नाम से श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया । गुरु दत्त शताब्दी समारोह , कार्यक्रम में मुख्य भाषण जेएनयू की फिल्म‑स्कॉलर प्रो. ईरा भास्कर ने ‘भाव, लेखन और विचारधारा’ विषय पर दिया । जिसमें उन्होंने गुरु दत्त के बंगाली सांस्कृतिक प्रभावों पर प्रकाश डाला गया । द्वितीय सत्र में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्रो. मधुजा मुखर्जी ने ‘प्यासा’ फिल्म का विश्लेषण प्रस्तुत किया, जिसमें इसे बहुआयामी सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से समझाया गया । विशेष स्क्रीनिंग और प्रदर्शनी भी लगाई गई। नासरीं मुन्नी कबीर द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंटरी “In Search of Guru Dutt” का प्रदर्शन, जिसकी ऑनलाइन भूमिका उन्होंने स्वयं दी । बहुप्रतीक्षित क्लासिक ‘प्यासा’ की रीस्टोरड स्क्रीनिंग, जिसे NFDC‑NFAI के सहयोग से प्रदर्शित किया गया । कोलाज, डिजिटल पोस्टर्स और फिल्म स्टिल्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें गुरु दत्त के जीवन और उनके कोलकाता से जुड़े सांस्कृतिक पहलुओं को उजागर किया गया । समारोह का उद्देश्य गुरु दत्त के सिनेमा, उनके भावनात्मक दृष्टिकोण और बंगाली सांस्कृतिक प्रभाव को पुनर्जीवित करना था, जिससे उनकी फिल्मी विरासत नए दर्शकों तक पहुँच सके । Share This Article Post navigation देश के 7000 से ज़्यादा स्थानों में’फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल ‘का आयोजन ,द ग्रेट खली ने अच्छे सेहत का दिया संदेश वैश्विक ट्रेड तनाव के बीच सप्ताह की सुस्त शुरुआत: सेंसेक्स और निफ्टी सपाट खुले, ट्रेड वॉर की चिंताएं गहराईं