रायपुर 17 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Online applications are invited for various non-teaching posts in Guru Ghasidas University, Bilaspur / गुरु घासीदास विश्वविद्यालय भर्ती , गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा विभिन्न गैर – शैक्षणिक पदों हेतु ऑन-लाईन आवेदन आमंत्रित किये गए है.
प्रत्येक पद हेतु पृथक आवेदन जमा करना होगा. निर्धारित प्रारूप में विधिवत भरे हुये आवेदन केवल आनलाईन माध्यम से दिनांक 26 जनवरी 2026 तक भरे जाने है।
रिक्त पदों की संख्या, न्यूनतम अर्हता, सामान्य अनुदेश, पूर्व विज्ञापन के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत कर चुके अभ्यर्थियों हेतु निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.ggu.ac.in पर प्रदर्शित है.
इच्छुक आवेदकों को आवेदन करते समय निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, ग्रेड वेतन के साथ कार्यानुभव इत्यादि के स्पष्ट सुसंगत अभिलेख अपलोड करना अनिवार्य है, अन्यथा प्रस्तुत आवेदन विचार नहीं किया जायेगा ।
इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अधिक जानकारी के लिये विश्वविद्यालय की वेबपटल का नियमित अवलोकन करें एवं अपने आपको अद्यतन रखें ।
