Share This Article रायपुर 18 नवम्बर 2025/ ETrendingIndia / 5 youths died in a road accident: Video of the accident surfaced, showing the car traveling at a speed of 150 kmph/ ग्वालियर सड़क हादसा वीडियो , मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पांच युवकों की सड़क हादसे में मौत मामले में दुर्घटना से पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कार की रफ्तार को देखकर स्टंटबाजी के चलते जान गंवाने की संभावना जताई जा रही है। वीडियो में पांचों युवक चलती कार में नाचते और गाना गाते हुए दिखाई दिए थे। युवकों ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। दरअसल कल (रविवार) सुबह सिरोल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 सिकरौदा चौराहा ग्वालियर झांसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ था। ट्रैक्टर ट्राली में फॉर्च्यूनर कार टकराने से पांच युवकों की ऑन द स्पॉट मौत हुई थी। ग्वालियर सड़क हादसा वीडियो , हादसे स्पॉट से 13 km पहले जौरासी मन्दिर पर स्टॉपेज लिया था। समोसा खाने के बाद हादसे के स्पॉट तक का 13 km का सफर महज 06 मिनट में पूरा किये जाने संभावना है। टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर लगभग 130 से 150 km प्रति घंटे कार की रफ्तार की रही होगी।सिरोल थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Share This Article Post navigation मक्सी अब ग्रीन मैनूफैक्चरिंग हब के रूप में जाना जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, 8174 करोड़ रुपए लागत वाली 6 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, बनेंगे हरित ऊर्जा उपकरण ‘मैं भी बाघ’, थीम पर होंगे ‘अनुभूति’ शिविर : विद्यार्थियों को बनाया जायेगा वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील