रायपुर, 17 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Appointment letters provided to 44 hand pump technicians: New number 1916 issued for drinking water problems / हैंडपंप तकनीशियन नियुक्ति , उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने व्यापमं की प्रतियोगी परीक्षा से चयनित 44 हैंडपंप तकनीशियनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने सभी नवनियुक्त तकनीशियनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्री साव ने कहा कि शासकीय नौकरी जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहां से नई जिम्मेदारियां और चुनौतियां शुरू होती हैं। उन्होंने तकनीशियनों से ईमानदारी, जिम्मेदारी और लोगों से अच्छा व्यवहार रखते हुए काम करने की अपील की। साथ ही कहा कि फील्ड में काम करते समय जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करें।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नया टोल-फ्री नंबर 1916 जारी किया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ने बताया कि प्रदेश में हजारों नल जल योजनाएं स्वीकृत हैं, जिनमें बड़ी संख्या में योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। नए तकनीशियन जमीनी स्तर पर इन योजनाओं के संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे। समारोह को विभाग के प्रमुख अभियंता श्री ओंकेश चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया।
