Har Ghar MungaHar Ghar Munga
Share This Article

रायपुर 21 मई 2026/ ETrendingIndia / Project ‘Har Ghar Munga’: Plant made tree in 8 months, family members taking advantage / हर घर मुनगा योजना , जिला प्रशासन, रायपुर द्वारा कुपोषण मुक्ति एवं पोषण सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से संचालित “हर घर मुनगा योजना” के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा श्रीमती रेवती साहू के घर मुनगा का पौधा रोपित किया गया।

रोपण के दौरान उन्हें मुनगा के पोषण महत्व, औषधीय गुणों तथा पौधे की नियमित देखभाल के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

श्रीमती साहू ने पूरे उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ पौधे की नियमित देखभाल की। उन्होंने समय-समय पर पौधे को पानी देना, खाद डालना एवं उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की।

लगातार आठ महीनों तक समुचित देखरेख के परिणामस्वरूप पौधा तेजी से विकसित होकर हरा-भरा वृक्ष बन गया।

समय के साथ मुनगा की पत्तियों एवं फलियों का उपयोग परिवार के भोजन में किया जाने लगा।

श्रीमती साहू ने अपने दैनिक आहार में मुनगा की पत्तियों एवं सब्जी को शामिल किया, जिससे परिवार के सदस्यों विशेषकर बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थय में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला।

पौष्टिक आहार मिलने से बच्चों की सेहत में सुधार हुआ तथा परिवार को घर पर ही ताजी एवं पोषणयुक्त सब्जी उपलब्ध होने लगी।

रेवती साहू की इस प्रेरणादायक पहल से ग्राम के अन्य ग्रामीण भी प्रभावित हुए और उन्होंने भी अपने घरों में मुनगा के पौधे लगाने का संकल्प लिया।


Share This Article