Share This Article रायपुर 18 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / A grand celebration of the Centenary Celebration 2026 in Haridwar: Mahakumbh of spiritual consciousness, know the programs for different days/ हरिद्वार शताब्दी समारोह 2026 , हरिद्वार स्थित गायत्री तीर्थ–शांतिकुंज में 14 से 24 जनवरी 2026 तक शताब्दी समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी के शताब्दी वर्ष तथा अखंड दीप के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहा है। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित यह समारोह आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना का अद्भुत संगम बनेगा। समारोह का शुभारंभ मकर संक्रांति 14 जनवरी को प्रातःकालीन साधना सत्र और युग कृषि–युग व्यास क्षेत्र के अनावरण के साथ शुरू हो चुका है। इसके बाद विभिन्न दिनों में ध्वज वंदन, विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह, आदिवासी सम्मेलन, ज्योति कलश यात्रा, दीप यज्ञ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और विशेष आध्यात्मिक सत्र आयोजित किए जाएंगे। वसंत पंचमी और माघ शुक्ल पक्ष के पावन अवसरों पर होने वाले कार्यक्रमों में राष्ट्र निर्माण, लोकसेवियों का सम्मान, शक्ति पीठों को जन-जागरण का केंद्र बनाने जैसे विषयों पर सामूहिक चर्चाएँ होंगी। प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक जागरण, सामूहिक प्रार्थना, ध्यान, अमृतवाणी, जप एवं यज्ञ जैसे नियमित कार्यक्रम होंगे। 24 जनवरी को मातृ-समर्पण यात्रा एवं समापन समारोह के साथ यह ऐतिहासिक आयोजन पूर्ण होगा। यह शताब्दी समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि युग निर्माण का संकल्प है। इसकी गरिमा, भव्यता और महत्व देश-विदेश से आने वाले लाखों साधकों को नैतिकता, सेवा और अध्यात्म के मार्ग पर प्रेरित करेगा। यह आयोजन भारतीय संस्कृति की जीवंत शक्ति और मानवता के उज्ज्वल भविष्य का संदेश देगा। Share This Article Post navigation अखिल विश्व गायत्री परिवार : जन्मशताब्दी वर्ष 2026 की तैयारियाँ अंतिम चरण में, मुख्य कार्यालय उद्घाटन एवं अग्निशमन वाहन का लोकार्पण, देश- विदेश प्रवास के उपरांत पहुँचे दिव्य कलशों का स्वागत गायत्री परिवार शताब्दी समारोह में पर्यावरण और वातावरण शुद्धि का विराट संकल्प