रायपुर 8 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Applications are invited for handloom awards./ हथकरघा पुरस्कार आवेदन , भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय द्वारा वर्ष 2025 के लिए संत कबीर हथकरघा पुरस्कार एवं राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार हथकरघा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बुनकरों, कारीगरों और संबंधित संस्थाओं को प्रदान किए जाएंगे।
पुरस्कार की श्रेणियां
संत कबीर हथकरघा पुरस्कार के अंतर्गत हथकरघा बुनाई, लुप्तप्राय बुनाई, जनजातीय बुनाई तथा महिला बुनकरों के लिए विशेष श्रेणियां शामिल हैं।
राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार में बुनाई, युवा बुनकर, जनजाति बुनाई, विलुप्त प्रायः बुनाई, महिला बुनाई श्रेणियां रखी गई हैं।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन https://myhandlooms.gov.in/ पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।
अंतिम तिथि
आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज 23 मार्च 2026 तक संबंधित निकटतम हथकरघा केंद्र में जमा करना अनिवार्य है। पात्रता, आयु सीमा और अन्य विवरण विकास आयुक्त (हथकरघा) की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
