Hindustan Copper Limited
Hindustan Copper Limited
Share This Article

रायपुर 9 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Hindi Translator recruitment at Hindustan Copper Limited / एचसीएल हिंदी अनुवादक भर्ती , भारत सरकार के उपक्रम हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने हिंदी अनुवादक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती टी–10 ग्रेड के अंतर्गत की जा रही है।

हिंदी अनुवादक के कुल 2 पद उपलब्ध हैं। इनमें से एक पद शारीरिक दिव्यांग (दृष्टि जनित दिव्यांगता) श्रेणी के लिए आरक्षित है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹28,740 से ₹72,110 (3% वार्षिक वृद्धि सहित) वेतनमान दिया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवारों को पद से संबंधित पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आरक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए एचसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.hindustancopper.com के करियर सेक्शन को देखने की सलाह दी गई है।ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2026 की आधी रात तक चलेगी।