Hirapur Samadhan campHirapur Samadhan camp
Share This Article

रायपुर, 23 मई 2026/ ETrendingIndia / Hirapur Samadhan camp: 40 farmers get forest rights letter / हीरापुर समाधान शिविर , बीजापुर जिले के सुदूर उसूर विकासखंड स्थित हीरापुर में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए उम्मीद और समाधान का बड़ा केंद्र बनकर सामने आया।

शिविर में हीरापुर सहित फुतकेल, बासागुड़ा, गगनपल्ली, मल्लेपल्ली, लिंगागिरी, कोरसागुड़ा, चिपुरभट्टी, चिन्नागेल्लूर और पुसबाका पंचायतों से हजारों ग्रामीण उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

वर्षों से कब्जे वाली भूमि पर मालिकाना हक प्रदान करते हुए 40 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र वितरित किए गए।

ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के सामने रखीं। मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया गया तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई।

24 विभागों ने लगाए स्टॉल

      शिविर में 24 से अधिक विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। 

अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई और लोगों को अधिक से अधिक योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

“बस्तर मुन्ने” अभियान

      प्रशासन ने “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को आधार कार्ड, बैंक खाता, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाने के लिए जागरूक किया।

Share This Article