Honda Elevate faceliftHonda Elevate facelift
Share This Article

रायपुर, 07 सितंबर / ETrendingIndia / बाजार में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कई निर्माताओं की ओर से वाहनों की बिक्री की जाती है। होंडा की ओर से भी भारतीय बाजार में इस सेगमेंट में ॥शठ्ठस्रड्ड श्वद्यद्ग1ड्डह्लद्ग को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के स्नड्डष्द्गद्यद्बद्घह्ल को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। कब तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा की ओर से ऑफर की जाने वाली एलीवेट के फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। अभी निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है।


क्या होगा बदलाव:

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी में कई बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, अलॉय व्हील्स, बंपर, लाइट्स में बदलाव हो सकता है। वहीं इंटीरियर में भी इस एसयूवी को अपडेट किया जा सकता है। साथ ही कुछ नए फीचर्स को दिया जा सकता है। इसमें 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया इंटीरियर, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटिड सीट्स जैसे फीचर्स को भी शामिल किया जा सकता है।

इंजन में होगा बदलाव?


जानकारी के मुताबिक एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा वर्जन की तरह ही 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन मिलेगा। जिसके साथ इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए जाएंगे।

कब होगी लॉन्च:

निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में अक्टूबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है।


Share This Article