Share This Article रायपुर, 4 जून 2026 / ETrendingIndia / “Unhygienic conditions at Hotel Mezhban; ₹50,000 penalty imposed.” होटल मेजबान जुर्माना कार्रवाई – स्वच्छता संबंधी जनशिकायत मिलने पर नगर निगम रायपुर की टीम ने शास्त्री बाजार स्थित होटल मेजबान का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई और होटल परिसर में गंदगी मिली। नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही और जोन-4 की टीम ने होटल संचालक को स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी देते हुए होटल पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई। Share This Article Post navigation एवरग्रीन चौक से चिकनी मंदिर मार्ग अतिक्रमण मुक्त : 30 दुकानदारों पर जुर्माना Mahtari Vandan Scheme : CM विष्णुदेव साय ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा…! जारी हुई नई किस्त…दूरस्थ इलाकों से जोड़े गए 7770 नए नाम