रायपुर 8 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / Housing and Urban Development Corporation Limited (HUDCO) Recruitment for 37 Various Posts, Last Date 17 October / HUDCO भर्ती 2025 , हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड ( HUDCO )द्वारा विभिन्न 37 पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है.
ये लेट्रल पद परियोजना, वित्त, मानव संसाधन एवं प्रशासन, सूचना प्रौद्योगिकी और अर्थशास्त्र हेतु निम्नानुसार
हैं –
परियोजना क्षेत्र (इंजीनियरिंग स्ट्रीम )के तहत उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक ,वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक के 13 पद है.
वित्त क्षेत्र के अन्तर्गत उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक के कुल 16 पद हैं।
मानव संसाधन प्रबंधन और प्रशासन क्षेत्र के अंतर्गत वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक और उपप्रबंधक के 3 पद हैं।
सूचना प्रौद्योगिकी के तहत वरिष्ठ प्रबंधक और प्रबंधक के दो पद हैं। अर्थशास्त्र के अंतर्गत उप महाप्रबंधक का एक पद है.
इन पदों का कुल योग 37 है. आवेदकों को हडकों की वेबसाइट www.hudco.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 शाम 6 बजे तक है.
