रायपुर 27 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Heavy vehicle factory invites offline applications for the recruitment of junior technicians under a fixed-term contract / HVF जूनियर टेक्नीशियन भर्ती , भारी वाहन निर्माणी,आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड की इकाई (भारत सरकार का उद्यम) द्वारा नियत अवधि अनुबंध के अंतर्गत कनिष्ठ तकनीशियनों की नियुक्ति हेतु संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया गया है.
इससे तहत विज्ञापन संख्याः HVF/RG/FTB/RECT/JTC/2026/01 के द्वारा ऑफलाइन माध्यम से इच्छुक भारतीय अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए है, चयनित अभ्यर्थियों को हेवी व्हीकल्स फैक्ट्री, अवडी, चेन्नई में कार्य करना होगा. पदों का विवरण निम्नानुसार है –

आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिवस होगी. यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 24-30 जनवरी 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है
उक्त पद के लिए विस्तृत कार्य-विवरण, कार्य का दायरा, रिपोर्टिंग व्यवस्था, पारिश्रमिक, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, कौशल, कार्यकाल तथा आवेदन की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए संस्था की वेबसाइट (www.ddpdoo.gov.in/www.avnl.co.in) का अवलोकन किया जा सकता है ।
