IAS Transfer: Major IAS reshuffle in Chhattisgarh…! Collectors removed within two months… a major decision by the government.
IAS Transfer
Share This Article

रायपुर, 09 जुलाई 2026/ IAS Transfer: Major IAS reshuffle in Chhattisgarh…! Collectors removed within two months… a major decision by the government.

IAS Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा महानदी भवन से जारी आदेश में कुल 5 IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में सबसे अधिक चर्चा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) के कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन को लेकर है, जिन्हें महज दो महीने पहले जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

सरकार ने संतोष कुमार देवांगन को कलेक्टर पद से हटाकर मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव के रूप में पदस्थ किया है। वहीं, तकनीकी शिक्षा विभाग के संचालक विजय दयाराम के. को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

इन IAS अधिकारियों के भी बदले प्रभार

हेमंत रमेश नंदनवार (IAS 2020) को महासमुंद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) पद से हटाकर संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के प्रबंध संचालक (MD) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

सुमित अग्रवाल (IAS 2021) को दुर्ग नगर निगम आयुक्त के पद से हटाकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ रिमिजियस एक्का (IAS 2011) को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

अनुपमा आनंद (IAS 2023), जो वर्तमान में सरायपाली (महासमुंद) की एसडीएम हैं, उन्हें पदोन्नत कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत महासमुंद बनाया गया है।

राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी प्रशासनिक (CG IAS Transfer News) आवश्यकताओं और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।