Share This Article

रायपुर 9 जनवरी 2026 / ETrendingIndia / Walk-in-Interview for Research Associate at ICAR – National Bureau of Plant Genetic Resources, New Delhi / ICAR NBPGR Research Associate भर्ती , आईसीएआर – राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो ( ICAR-NBPGR) नई दिल्ली द्वारा वित्तपोषित परियोजना “Dynamics of Agricultural Innovation in North India and South India” के अंतर्गत रिसर्च एसोसिएट के पद हेतु वॉक्-इन- इंटरव्यू किया जाना है.

इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. पात्र अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन स्वप्रमाणित दस्तावेजों के साथ एकल संयुक्त पीडीएफ (Single Combined PDF) में निम्न ई-मेल पतोंः [email protected]; [email protected] पर 24.01.2026 तक भेजें.

आवेदनों की स्क्रीनिंग के पश्चात, मेरिट के आधार पर केवल शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ही ई-मेल अथवा फोन के माध्यम से साक्षात्कार हेतु सूचित किया जाएगा. अधिक जानकारी हेतु कृपया ICAR-NBPGR की वेबसाइट http://www.nbpgr.org.in/ के Advertisement अनुभाग पर जाएं.