Share This Article पणजी, 22 नवंबर 2026। IFFI 2026 : आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ 57वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के इंडियन पैनोरमा खंड में मेनस्ट्रीम सिनेमा की उद्घाटन फिल्म बनी। गोवा के पणजी में आयोजित विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेता राकेश बेदी और प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरी ने फिल्म की अभिनय शैली, रचनात्मक तैयारी और भव्य सेट निर्माण से जुड़े दिलचस्प अनुभव साझा किए। जमी़ल जमाली के किरदार के लिए किया गहन अध्ययन फिल्म में जमी़ल जमाली की भूमिका निभाने वाले राकेश बेदी ने बताया कि किसी किरदार को प्रभावशाली बनाने के लिए उसकी मानसिकता और व्यवहार को समझना जरूरी है। थिएटर के पांच दशक लंबे अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अभिनय केवल नकल नहीं, बल्कि किरदार को भीतर से आत्मसात करने की कला है। आईने के सामने अभ्यास से बचने की सलाह बेदी के अनुसार, अभिनय में संवाद, हाव-भाव और भावनाओं का बदलाव पटकथा के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने कलाकारों को आईने के सामने अभ्यास करने के बजाय किरदार को गहराई से समझने की सलाह दी। 40 से अधिक वास्तविक सेट तैयार प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरी ने बताया कि पाकिस्तान का माहौल पर्दे पर वास्तविक दिखाने के लिए 40 से अधिक सेट बनाए गए। इसके लिए समाचार अभिलेखों, गैंगवार की रिपोर्टों और गूगल मैप्स से व्यापक शोध किया गया। सोशल मीडिया ने बदली सिनेमा की पहुंच राकेश बेदी ने कहा कि डिजिटल दौर में सोशल मीडिया ने कलाकारों और दर्शकों के बीच दूरी कम कर दी है। अब कलाकारों का काम दुनिया भर तक आसानी से पहुंच रहा है। Share This Article Post navigation US Technology Policy : विदेशों में AI डेटा सेंटर बनाए तो लगेगा भारी टैक्स…! ट्रंप की अमेरिकी कंपनियों को चेतावनी