Share This Article रायपुर, 20 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / IGKV: Women provided with information about cervical cancer and menopause… इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की ’’जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में विगत दिवस कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में ’’महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम’’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता ’’डॉ. शुचिता गौर’’, एम.डी. (माइक्रोबायोलॉजी), सीनियर रेजिडेंट, सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग, पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर थीं। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर सरल एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की। अपने व्याख्यान में उन्होंने ’’पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज (PCOD), रजोनिवृत्ति (Menopause), सर्वाइकल कैंसर, UTI तथा ’’स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व’’ पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं जागरूकता को महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य की आधारशिला बताया। कार्यक्रम का ’ड्रेस कोड नीला’ रखा गया था। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में डॉ. सुनीता रॉय ने प्रथम तथा श्रीमती क्षमा अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही आयोजित मनोरंजक खेल में ’’समिति की अध्यक्षा श्रीमती ममता चंदेल’’ एवं डॉ. सुनीता रॉय विजेता रहीं, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और अधिक आनंदमय एवं उत्साहपूर्ण बन गया। तत्पश्चात प्रतिभागियों के साथ ’’प्रश्नोत्तर एवं परिचर्चा सत्र’’ आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। Share This Article Post navigation राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव : दुर्ग जिले को मिली चार सौगात…! नीट-जेईई के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, आधुनिक कम्पोजिट कार्यालय भवन, ऑडिटोरियम और एथलेटिक्स ट्रैक… School Education : बिलासपुर शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव…! डॉ. अजय कौशिक को DEO का अतिरिक्त प्रभार