IGKVIGKV
Share This Article

रायपुर, 20 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के सेवानिवृत्त शिक्षकों की ओर से 27 जुलाई से जारी धरना-प्रदर्शन को गत 19 अगस्त को स्थगित कर दिया गया है।

सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के अनुसार प्रमुख मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई और प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद आंदोलन रोकने का निर्णय लिया गया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी पेंशन से जुड़े लंबित मामलों के निराकरण के प्रयासों की जानकारी दी है।

पेंशन और DR से जुड़ी मांगों पर आश्वासन

संघ के अनुसार 62 से 65 वर्ष संबंधी पेंशन आदेश में संशोधन, महंगाई राहत (DR) के आदेशों में संशोधन तथा 7वें वेतनमान के एरियर के शीघ्र निराकरण को लेकर प्रशासन की ओर से आश्वासन मिला है।

DR बढ़ाकर 58% करने का आदेश

IGKV प्रशासन ने अगस्त में पेंशनरों और परिवार पेंशनरों के लिए महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 58 प्रतिशत करने का आदेश जारी किया था। यह वृद्धि 7वें वेतनमान के पेंशनरों के लिए है।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर आंदोलन

सेवानिवृत्त शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि आश्वासन के अनुरूप शेष मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वह आगे की कार्रवाई के लिए स्वतंत्र रहेगा। संघ के अध्यक्ष डॉ एन के चौबे तथा सचिव डॉ ए एल राठौड़ ने सदस्यों से एकजुटता बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया है.


Share This Article