IHMCLIHMCL
Share This Article

रायपुर, 28 जुलाई / ETrendingIndia / भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) ने सिस्टम इंजीनियर (ITS) के 30 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह भर्ती राष्ट्रीय राजमार्गों पर एडवांस तकनीक लागू करने और नेशनल हाईवे के भविष्य को आकार देने का अवसर लेकर आया है।

पदों की संख्या, वेतन और आयु सीमा

भर्ती के अंतर्गत कुल 30 रिक्त पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को E-2 ग्रेड के तहत ₹50,000 से ₹1,60,000 प्रति माह (IDA पेटर्न के साथ) मिलेगा।

उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक उम्मीदवार 2 अगस्त 2026, शाम 6:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में संस्था के वेबसाइट www.ihmcl.co.in का अवलोकन किया जा सकता है.


Share This Article