रायपुर/ ETrendingIndia / IIAS अध्यक्षता करेगा भारत , भारत को अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) की 2025-2028 अवधि के लिए अध्यक्षता प्राप्त हुई है।
IIAS अध्यक्षता करेगा भारत , IIAS एक वैश्विक महासंघ है, जिसमें 31 सदस्य देश, 20 राष्ट्रीय शाखाएं और 15 शैक्षणिक अनुसंधान केंद्र शामिल हैं। यह संगठन सार्वजनिक प्रशासन के क्षेत्र में वैज्ञानिक शोध के लिए कार्य करता है।
हालांकि IIAS संयुक्त राष्ट्र का औपचारिक निकाय नहीं है, लेकिन यह संयुक्त राष्ट्र के सार्वजनिक प्रशासन से जुड़े कार्यों में सक्रिय रूप से सहयोग करता है।
भारत 1998 से इसका सदस्य है । मुख्य सदस्य देशों में जापान, चीन, जर्मनी, इटली, कोरिया, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, स्विट्ज़रलैंड, मैक्सिको, स्पेन, क़तर, मोरक्को और इंडोनेशिया शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2024 में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव वी. श्रीनिवास को भारत का उम्मीदवार नामित किया था। अध्यक्ष पद के लिए सुनवाई फरवरी 2025 में भारत मंडपम, नई दिल्ली में हुई।
भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रिया और बहरीन ने नामांकन प्रस्तुत किए थे। 3 जून 2025 को हुए चुनाव में भारत और ऑस्ट्रिया अंतिम दौर में पहुंचे, जिसमें भारत को बहुमत समर्थन प्राप्त हुआ।
IIAS के 100 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार है कि अध्यक्ष का चुनाव मतदान के माध्यम से हुआ और पहली बार भारत को यह ऐतिहासिक अध्यक्षता प्राप्त हुई है।