Indian Institute of Management Calcutta
Indian Institute of Management Calcutta
Share This Article

रायपुर 28 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Indian Institute of Management Calcutta invites applications for admission to Executive Ph.D. Programme / IIM कलकत्ता Executive PhD एडमिशन , भारतीय प्रबंध संस्थान कलकत्ता द्वारा जून 2026 से शुरू होने वाले कार्यकारी पीएच.डी. कार्यक्रम में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है.
आवेदन दिनांक 01 जनवरी से 14 फरवरी, 2026 तक प्राप्त किए जाएंगे।

प्रोग्राम के लिए अप्लाई करते समय कैंडिडेट के पास ग्रेजुएशन के बाद कम से कम 8 साल (फुल-टाइम) मैनेजेरियल / एंटरप्रेन्योरशिप /प्रोफेशनल एक्सपीरियंस होना चाहिए। एक्सपीरियंस की जरूरतों के अलावा, कैंडिडेट को एकेडमिक एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को भी पूरा करना होगा .

इस एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए सात ‘स्पेशलाइ‌ज़ेशन एरिया’ के लिए एप्लीकेशन खुले हैं।

. वित्त एवं नियंत्रण

. संचालन प्रबंधन

. मानव संसाधन प्रबंधन

. संगठनात्मक व्यवहार

. प्रबंधन सूचना प्रणाली

. सार्वजनिक नीति एवं प्रबंधन

. विपणन

IIM कलकत्ता Executive PhD एडमिशन , अधिक जानकारी के लिए, कृपया भारतीय प्रबंध संस्थान कलकत्ता की वेबसाइट पर जाएं : https://www.iimcal.ac.in/programs/executive-phd/admissions