रायपुर 11 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Applications invited for teaching and non-teaching posts at Indian Institute of Plantation Management, Bengaluru / IIPM Bengaluru Recruitment , भारतीय बागान प्रबन्ध संस्थान बेंगलुरु (INDIAN INSTITUTE OF PLANTATION MANAGEMENT BENGALURU ) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार का एक स्वायत्त संगठन द्वारा भर्ती अधिसूचना जारी की गई है.
इसके तहत नियमित या संविदा आधार पर निम्नलिखित शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पदों हेतु शिक्षाविदों एवं उद्योग पेशेवरों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं-
प्रोफेसर (सामान्य प्रबंधन / अंतरराष्ट्रीय व्यापार / कृषि-निर्यात प्रबंधन),
सहायक प्रोफेसर (वित्त एवं लेखा/ एचआर / अर्थशास्त्र),
प्लेसमेंट अधिकारी,
एग्जीक्यूटिव (कॉर्पोरेट रिलेशंस एवं प्लेसमेंट्स),
कार्यालय सहयोगी तथा सिविल इंजीनियर (संविदा पर).
पद विवरण की जानकारी वेबसाइट www.iipmb.edu.in से प्राप्त की जा सकती है. पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप के अनुसार 30 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
