Crackdown on Illegal Plotting: Major action against illegal plotting in Raipur! Municipal Corporation takes action on 3 acres of land in Sukhram Nagar.
Illegal Plotting
Share This Article

रायपुर, 12 जुलाई 2026/ Crackdown on Illegal Plotting: Major action against illegal plotting in Raipur! Municipal Corporation takes action on 3 acres of land in Sukhram Nagar.

Illegal Plotting : रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा के मार्गनिर्देशन पर संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 क्षेत्र में सुखराम नगर में दो भिन्न स्थानों पर कुल लगभग 3 एकड़ क्षेत्र में जा रही अवैध प्लाटिंग पर स्थल पर निर्मित की गयी अवैध मुरम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर एवं आवागमन अवरुद्ध करते हुए रोक लगायी गयी।

साथ ही वहाँ निर्मित अवैध नींव को तोड़ा गया। नगर निवेश विभाग द्वारा रायपुर तहसीलदार को विधि अनुसार कार्रवाई करने दिए जाने हेतु अनुरोध पत्र लिखा गया।

एक अलग प्रकरण में नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग ने वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 के क्षेत्र ब्रम्हदेईपारा में जलभराव रोकने वहाँ किये गए अतिक्रमण की बाधा को हटाने कार्रवाई की। वहाँ निर्मित अवैध झोपडी को तोड़ा गया।