the Indian Military Academy
the Indian Military Academy
Share This Article

रायपुर 30 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Dehradun: Recruitment of teachers on a contractual basis at the Indian Military Academy./ IMA देहरादून शिक्षक भर्ती , भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून के आर्मी कैडेट कॉलेज (ACC) विंग में शिक्षण संकाय के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्तियां 11 महीने के अनुबंध आधार पर होंगी।

इसके तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान, हिंदी, भूगोल, गणित और इतिहास विषयों में रिक्तियां हैं। वहीं एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी और इतिहास विषयों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। योग्यता यूजीसी रेगुलेशन 2018 के अनुसार होगी।

असिस्टेंट प्रोफेसर को ₹31,500 और एसोसिएट प्रोफेसर को ₹40,000 प्रतिमाह समेकित मानदेय दिया जाएगा। यदि एसोसिएट प्रोफेसर के लिए योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उस पद पर असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जा सकती है।

इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र शैक्षणिक प्रमाणपत्रों सहित विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों के भीतर ई-मेल [email protected] पर भेजना होगा या डाक द्वारा संबंधित पते पर जमा करना होगा।