Share This Article

रायपुर, 17 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और जेल में बंद इमरान खान ने अपनी बिगड़ती सेहत को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने देश की शीर्ष अदालतों को पत्र लिखकर अपने और पत्नी बुशरा बीबी के लिए तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी कि मौजूदा हालात में शायद वह जिंदा वापस नहीं लौट सकेंगे।

ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक का खतरा

74 वर्षीय इमरान ने पत्र में दावा किया कि लंबे समय से एकांत कारावास में रहने के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। उनका रक्तचाप 10 नवंबर को 192-193 तक पहुंच गया था। डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक का खतरा बताया है।

पत्नी की आंखों की रोशनी जाने का डर

इमरान के मुताबिक, उनकी पत्नी बुशरा बीबी की अप्रैल में रेटिना की सर्जरी हुई थी। अब उनकी आंखों की स्थिति फिर बिगड़ गई है। उन्होंने आशंका जताई कि दोबारा ऑपरेशन नहीं होने पर पत्नी की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है।

अदालत के आदेश लागू नहीं होने का आरोप

इमरान ने सुप्रीम कोर्ट के 18 अगस्त के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने और मेडिकल बोर्ड से जांच कराने के निर्देशों का पालन नहीं हुआ। उन्होंने न्यायाधीशों से जल्द हस्तक्षेप कर उचित इलाज सुनिश्चित करने की अपील की है।


Share This Article
Advertisement Carousel