Imran Khan Health Update: Major update on Imran Khan's health...! Supreme Court orders his transfer to a hospital.Imran Khan Health Update
Share This Article

रायपुर, 18 अगस्त 2026/ Imran Khan Health Update : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उनकी मौत के दावे के बीच पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इलाज के लिए तत्काल निजी अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है।

इमरान खान करीब तीन साल से जेल में बंद हैं। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। इसी बीच एक पत्रकार की ओर से उनकी मौत का दावा किए जाने के बाद मामला और चर्चा में आ गया।

मेडिकल रिपोर्ट में क्या सामने आया?

बताई गई मेडिकल रिपोर्टों के अनुसार, इमरान खान को बढ़ते रक्तचाप, तेज दिल की धड़कन और अत्यधिक मानसिक तनाव जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन स्वास्थ्य चिंताओं को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उनके इलाज के लिए उन्हें जेल से निजी अस्पताल में तत्काल स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है।

मौत के दावे के बाद बढ़ी हलचल

इमरान खान की मौत को लेकर सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्टों में दावा सामने आने के बाद पाकिस्तान में हलचल बढ़ गई। हालांकि, मौत के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और अदालत का अस्पताल शिफ्ट करने का आदेश उनके इलाज और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के संदर्भ में है। इमरान खान की वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति और अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद उनकी हालत को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।


Share This Article