Imran KhanImran Khan
Share This Article

रायपुर, 21 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद के शिफा अंतरराष्ट्रीय अस्पताल में कुछ देर की चिकित्सा जांच के बाद वापस अडियाला जेल भेज दिया गया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों द्वारा खान की स्थिति का आकलन करने और उन्हें हिरासत में रखना सुरक्षित पाए जाने के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया। इस दौरान अस्पताल के बाहर भारी सुरक्षा बल मुस्तैद रहा।पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि 73 वर्षीय संस्थापक को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आधी रात के आसपास चिकित्सा मूल्यांकन के लिए अस्पताल ले जाया गया और शुक्रवार तड़के जेल वापस ले आए।

सूत्रों ने बताया कि इमरान को अस्पताल लाते समय अडियाला जेल से अस्पताल तक आवाजाही बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच की गई। चिकित्सकीय जांच के बाद, इमरान को वापस जेल ले जाया गया और अब उन्हें उनकी कोठरी में स्थानांतरित कर दिया गया है। पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने इमरान के परिवार की याचिका पर 18 अगस्त को फैसला सुनाया था और उनको शिफा अस्पताल में 16 सितंबर तक चिकित्सीय बोर्ड की निगरानी में रखने को कहा था।

फैसले के खिलाफ पाकिस्तान सरकार ने पुनर्विचार याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने कुछ खामियों की वजह से खारिज कर दिया।
कोर्ट ने हर हफ्ते मंगलवार और गुरुवार को इमरान की उनके परिवार और वकील से जेल में मुलाकात की अनुमति दी है


Share This Article