Share This Article रायपुर, 15 अगस्त 2026/ Independence Day : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मठपुरैना में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के संचालक रणवीर शर्मा IAS विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए सफलता के मंत्र प्रेरक कहानियों के माध्यम से साझा किए। मेधावी विद्यार्थियों को मिला गोल्ड मेडल कार्यक्रम में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला दुर्ग डॉ. आर.एस. गुप्ता ने कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दृष्टि एवं श्रवण दिव्यांग वर्ग के विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में श्रवण दिव्यांग वर्ग से नारायण पटेल और दृष्टि दिव्यांग वर्ग से गगन तिवारी ने सर्वाधिक अंक हासिल किए। दोनों विद्यार्थियों को डॉ. गुप्ता की ओर से ‘डॉ. कीर्ति गुप्ता स्मृति’ गोल्ड मेडल और 5-5 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं के मेधावी भी सम्मानित इसी क्रम में अरविंद सोनी एवं उनके परिवार की ओर से कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं में दृष्टि एवं श्रवण दिव्यांग वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और नकद राशि देकर प्रोत्साहित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में, कक्षा 5वीं: श्रवण वर्ग से तृषा घोड़े सवार और दृष्टि वर्ग से सतीश डोंडे। कक्षा 8वीं: श्रवण वर्ग से प्रमोद मेरावी और दृष्टि वर्ग से भूपेंद्र निषाद। कक्षा 10वीं: श्रवण वर्ग से गजेंद्र तिलगाम और दृष्टि वर्ग से पारस यादव शामिल रहे। विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान दृष्टि और श्रवण दिव्यांग वर्ग के विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह और प्रतिभा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य ए.के. त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए डॉ. आर.एस. गुप्ता और सोनी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। Share This Article Post navigation सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास – वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी IGKV Independence Day 2026 : कुलपति डॉ. चंदेल ने फहराया तिरंगा…! कृषि में आत्मनिर्भरता का दिया मंत्र