US ‘Yudh Abhyas-2026US ‘Yudh Abhyas-2026
Share This Article

रायपुर, 16 सितंबर / ETrendingIndia / भारत और अमेरिका की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास-2026’ मंगलवार से उत्तराखंड के औली और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हो गया।

अभ्यास के 22वें संस्करण में दोनों देशों के करीब 600-600 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य पर्वतीय और अर्ध-पर्वतीय क्षेत्रों में संयुक्त सैन्य अभियानों की क्षमता और दोनों सेनाओं के बीच तालमेल को मजबूत करना है।

पैदल सेना के अभियानों पर फोकस

औली में उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय सेना के मेजर जनरल अमरेश गुंजन और अमेरिकी सेना की 11वीं एयरबोर्न डिवीजन की पहली इन्फैंट्री ब्रिगेड कॉम्बैट टीम के कमांडर कर्नल बेंजामिन जैकमैन ने सैनिकों को संबोधित किया।

अभ्यास में पैदल सेना के अभियानों को विशेष महत्व दिया जाएगा।

ड्रोन और ऑटोमेटेड सिस्टम का इस्तेमाल

सैनिक निगरानी और टोह लेने के लिए ड्रोन तथा स्वचालित प्रणालियों का उपयोग करेंगे। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आधुनिक हथियार प्रणालियों की क्षमता का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

रणनीति और तकनीक का होगा आदान-प्रदान

अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैन्य विशेषज्ञ उभरती तकनीकों, संयुक्त युद्ध अभियानों और आधुनिक रणनीति पर विचार साझा करेंगे। संयुक्त योजना और उसके क्रियान्वयन के जरिए दोनों सेनाओं की इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाने पर जोर रहेगा।

दो अलग इलाकों में संयुक्त प्रशिक्षण

औली का पर्वतीय क्षेत्र और राजस्थान का रेगिस्तानी इलाका दोनों सेनाओं को अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियों में संयुक्त अभियान का अभ्यास करने का अवसर देगा।

अभ्यास से सैन्य प्रक्रियाओं, तकनीक और ऑपरेशनल अनुभवों को साझा करने में भी मदद मिलेगी।


Share This Article