Share This Article रायपुर, 12 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / तमिलनाडु के तेनकाशी जिले के कडयानल्लूर में देश का पहला डेंगू टीकाकरण अभियान पायलट परियोजना के रूप में शुरू किया गया। स्वास्थ्य मंत्री केजी अरुणराज ने इसकी शुरुआत चेन्नई से की। जापानी कंपनी ताकेडा की विकसित. ‘क्यूडेंगा’ वैक्सीन की दो खुराक तीन महीने के अंतराल पर दी जाएंगी। इससे डेंगू के खिलाफ 80 प्रतिशत तक सुरक्षा मिलने का दावा किया गया है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने 4 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लिए वैक्सीन को मंजूरी दी है। परियोजना के परिणामों और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर अन्य जिलों में इसके विस्तार का निर्णय होगा। Share This Article Post navigation तमिलनाडु में लोमड़ियां घटीं…छह गुना बढ़े मोर…! प्रकृति के संतुलन पर उठे सवाल