India-Pakistan Hockey MatchIndia-Pakistan Hockey Match
Share This Article

रायपुर, 17 अगस्त 2026 / ETrendingIndia / हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 19 अगस्त को आमने-सामने होंगी। मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान अबू बकर महमूद ने माना कि भारतीय टीम रैंकिंग में उनसे काफी बेहतर है, लेकिन उनका कहना है कि भारत-पाक मैच में रैंकिंग नहीं, बल्कि उस दिन का प्रदर्शन जीत तय करेगा।

भारत ने जीत से की शुरुआत

भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में वेल्स को 3-1 से हराया। टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी और दमदार जीत का प्रयास करेंगी.

पाकिस्तान को पहले मैच में मिली हार

पाकिस्तान को अपने शुरुआती मुकाबले में इंग्लैंड से 1-4 की हार झेलनी पड़ी। अब टीम भारत के खिलाफ वापसी करना चाहेगी।

PAK कप्तान बोले- रैंकिंग मायने नहीं रखती

अबू बकर महमूद ने कहा कि उन्हें यह मानने में कोई झिझक नहीं है कि भारत की रैंकिंग पाकिस्तान से काफी बेहतर है, लेकिन भारत-पाकिस्तान मुकाबले में रैंकिंग का कोई खास महत्व नहीं होता। मैच के दिन कौन बेहतर प्रदर्शन करता है, वही जीतता है।

भारत के खिलाफ जीत का इंतजार

पाकिस्तान ने आखिरी बार 2016 में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को 4-3 से हराया था। इसके बाद भारत ने FIH प्रो लीग के लंदन लेग में पाकिस्तान को 4-3 और 7-1 से शिकस्त दी थी।

अब 19 अगस्त का मुकाबला पाकिस्तान के लिए इस हार के सिलसिले को तोड़ने का बड़ा मौका होगा। वही भारत मैच जीतकर अपने जीत के सिलसिले में जारी रखना चाहेगा.


Share This Article