Share This Article रायपुर, 16 सितंबर 2026। ETrendingIndia / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ में दुनिया की प्रमुख सेमीकंडक्टर कंपनियों के CEO के साथ गोलमेज बैठक की। उन्होंने उद्योग जगत से भारत के सेमीकंडक्टर विकास के अगले चरण में सक्रिय भागीदारी करने और AI, क्वांटम कंप्यूटिंग, चिप डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग व स्किलिंग में सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में कंपनियों ने भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम की बढ़ती क्षमता और सरकार के प्रयासों की सराहना की। ‘उभरती तकनीकों में शुरुआत से नेतृत्व करे भारत’ PM मोदी ने कहा कि भारत को AI और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी उभरती तकनीकों में शुरुआत से ही नेतृत्वकारी भूमिका हासिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने सरकार और उद्योग के बीच मजबूत साझेदारी को तकनीकी भविष्य के लिए जरूरी बताया। AI स्किलिंग पर बड़ा जोर प्रधानमंत्री ने प्रतिभा, तकनीक और बुनियादी ढांचे को भारत की मजबूत नींव बताते हुए कौशल विकास और नवाचार में उद्योग की भागीदारी बढ़ाने की बात कही। AI क्षेत्र में 1 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करने के लक्ष्य का भी उल्लेख किया गया। सरकार ने मांगे उद्योग के सुझावPM मोदी ने भरोसेमंद और उत्तरदायी नीतिगत माहौल के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कंपनियों से नीतिगत और प्रशासनिक सुधारों को लेकर सुझाव देने का आग्रह किया, ताकि नीतियां तकनीकी बदलाव और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप विकसित हो सकें। Semicon 2.0 से अगले चरण की तैयारी बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने मैन्युफैक्चरिंग, चिप डिजाइन, बुनियादी ढांचे और प्रतिभा विकास में भारत की प्रगति पर भरोसा जताया। Semicon 2.0 को भी सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के अगले चरण के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार ने जुलाई 2026 में इसके लिए ₹1.27 लाख करोड़ के कुल बजट को मंजूरी दी थी। दिग्गज कंपनियों की रही मौजूदगी बैठक में सेमी, माइक्रॉन, इन्फीनियॉन, ASML, AMD, Intel, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, लैम रिसर्च, फॉक्सकॉन, IBM Research, NXP और एडवांटेस्ट समेत कई वैश्विक और भारतीय कंपनियों के CEO व प्रतिनिधि शामिल हुए। 17 सितंबर से शुरू होगा SEMICON India 2026 इस बैठक के अगले दिन यानी 17 सितंबर को यशोभूमि, नई दिल्ली में SEMICON India 2026 का उद्घाटन होगा। 17 से 19 सितंबर तक होने वाले इस आयोजन की थीम ‘Silicon to Systems: Building the Ecosystem’ है। इसमें 52 देशों की 600 से अधिक कंपनियों और प्रतिनिधियों के भाग लेने की जानकारी सरकार ने दी है। Share This Article Post navigation नादिया में महुआ मोइत्रा का विरोध, काले झंडे दिखाए और गाड़ी पर फेंके अंडे सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ… रूस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए