India-South Africa series
India-South Africa series
Share This Article

रायपुर 18 नवम्बर 2025 / ETrendingIndia / India-South Africa series: The second ODI will be held in Nava Raipur on December 3, along with five T20 matches; excitement is growing in Chhattisgarh / भारत दक्षिण अफ्रीका सीरीज , भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आगामी व्हाइट-बॉल सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह चरम पर है। बीसीसीआई जल्द ही तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए टीम की घोषणा करने वाला है।

सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर 2025 को रांची में पहले वनडे से होगी। दूसरा वनडे 3 दिसंबर को नवा रायपुर और तीसरा 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

इसके बाद 9 दिसंबर से टी20 सीरीज शुरू होगी, जिसमें कटक, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लनपुर), धर्मशाला, लखनऊ और अहमदाबाद मेजबान होंगे।

रायपुर वनडे के टिकट बुकिंग 22 नवंबर से, छात्रों के लिए विशेष सुविधा

3 दिसंबर को होने वाले दूसरे वनडे के लिए रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 46 हजार टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने टिकट व्यवस्था की जानकारी जारी करते हुए बताया कि—

ऑनलाइन टिकट 22 नवंबर शाम 5 बजे से टिकटजिनी (ticketgenie.in) पर उपलब्ध होंगे।

छात्रों के लिए 800 रुपए का विशेष टिकट रखा गया है, जिसे केवल स्कूल/कॉलेज आईडी दिखाकर खरीदा जा सकेगा। एक आईडी पर एक ही टिकट मिलेगा। ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए एक आईडी से अधिकतम 4 टिकट ही दिए जाएंगे।

वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे के अवसर पर प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों को मैच निःशुल्क दिखाने की तैयारी की गई है, साथ ही उनके लिए आने-जाने की अलग से व्यवस्था भी की जाएगी।

फिजिकल टिकट 24 नवंबर से बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से क्यूआर कोड और आधार दिखाकर प्राप्त किए जा सकेंगे।

टीमें 1 दिसंबर को पहुंचेंगी रायपुर

रांची में पहला वनडे खेलने के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें 1 दिसंबर को रायपुर पहुंचेंगी। इसके अगले दिन, 2 दिसंबर को दोनों टीमों का प्रैक्टिस सेशन शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में प्रस्तावित है।

सीरीज को लेकर फैंस में रोमांच बढ़ता जा रहा है और टीमों की आधिकारिक घोषणा के साथ ही उत्सुकता और भी बढ़ने की संभावना है।