Share This Article नई दिल्ली, 14 नवंबर 2026। India U19 vs Pakistan : भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक फाइनल मुकाबले में एक विकेट से हराकर पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में भारत को जीत के लिए तीन रन चाहिए थे और मोहित उलवा ने चौका लगाकर टीम को चैंपियन बना दिया। इस शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। पीएम मोदी बोले- युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट के लिए यह शानदार दिन है। युवा खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन और पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 जीतने पर उन्हें गर्व है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि टीम की यह सफलता देश के कई युवाओं को क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। 𝗖𝗵𝗮𝗺𝗽𝗶𝗼𝗻𝘀 𝗰𝗿𝗼𝘄𝗻𝗲𝗱! 🏆🤩India U19 celebrate with the #MensU19AsiaCup winners' trophy! 🥳 pic.twitter.com/1JlSakLJoB— BCCI (@BCCI) November 14, 2026 अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय टीम की जीत को रोमांचक बताते हुए खिलाड़ियों के जज्बे, दृढ़ संकल्प और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम ने अपने प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है और युवा क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा पेश की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी टीम को बधाई देते हुए लिखा कि खेल के मैदान में फिर भारत का विजयघोष गूंजा है। उन्होंने पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बनी भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी का अभिनंदन किया और देशवासियों को इस उपलब्धि की शुभकामनाएं दीं। धामी और सम्राट चौधरी ने की खिलाड़ियों की सराहना उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, कड़ी मेहनत और टीम भावना के दम पर यह जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से देश का गौरव बढ़ा है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों ने अपने जज्बे, प्रतिभा और शानदार खेल से हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। Outstanding day for Indian cricket! Immensely proud of our young cricketers for today’s impressive performance and for winning the Men’s U-19 Asia Cup 2026. Their success will inspire several youngsters. Best wishes to the team for their endeavours ahead. https://t.co/Qbrp8q8bvg— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2026 रेखा गुप्ता बोलीं- भारत ने दबाव में दिखाया दम दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फाइनल मुकाबले को यादगार बताते हुए लिखा, ‘क्या मैच था, क्या शानदार अंत था।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने 338 रन का लक्ष्य दिया था और फाइनल का दबाव भी काफी ज्यादा था। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने आखिरी गेंद तक धैर्य और हौसला बनाए रखा। उन्होंने खिताब जीतने पर पूरी अंडर-19 टीम को बधाई दी। A thrilling victory!Applause for the Indian cricket team on winning the Men's U19 Asia Cup title, crowning the nation with joy and pride through your landmark triumph. The sheer grit, determination and unmatched sportsmanship you demonstrated on the pitch were a masterclass… pic.twitter.com/qZY7Iy5YU9— Amit Shah (@AmitShah) November 14, 2026 आखिरी गेंद पर मोहित उलवा ने दिलाई ऐतिहासिक जीत फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 337 रन बनाए। उसकी ओर से उस्मान खान ने 107 रन, अब्दुल कादिर ने 80 रन और कप्तान फरहान यूसुफ ने 63 रन की पारी खेली। भारत के सामने खिताब जीतने के लिए 338 रन का लक्ष्य था। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम लगातार विकेट गंवाती रही और एक समय मुकाबला पाकिस्तान की पकड़ में दिखाई देने लगा। हालांकि मनाल चौहान ने 47 रन बनाकर टीम की उम्मीदें कायम रखीं। इसके बाद मोहित उलवा ने 26 गेंदों में नाबाद 49 रन की शानदार पारी खेली। आखिरी ओवर में भारत को आठ रन की जरूरत थी। अंतिम गेंद पर जीत के लिए तीन रन चाहिए थे। मोहित उलवा ने अहमद हुसैन की गेंद पर चौका जड़कर भारत को 339 रन तक पहुंचाया और एक विकेट से जीत दिला दी। इस तरह भारतीय टीम ने रोमांचक अंदाज में अंडर-19 एशिया कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। Share This Article Post navigation Youngest T20 Captain : 15 साल की उम्र में वैभव बने दुनिया के सबसे युवा टी20 कप्तान, तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड