the Indian Army
the Indian Army
Share This Article

रायपुर, 13 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / “Opportunity to become an officer in the Indian Army: Online applications invited from male and female candidates for the SSC (Tech) course.” भारतीय थल सेना ने अप्रैल 2027 से शुरू होने वाले 68वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (तकनीकी) कोर्स के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए होगी।

इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

किन कोर्सों के लिए भर्ती

68वां शॉर्ट सर्विस कमीशन (तकनीकी) कोर्स – पुरुष

68वां शॉर्ट सर्विस कमीशन (तकनीकी) कोर्स – महिला

ऑनलाइन आवेदन की तिथियां

महिला अभ्यर्थी: 8 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक

पुरुष अभ्यर्थी: 9 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक