रायपुर 22 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / 67th Short Service Commission (Technical) Recruitment for Women Engineers in Indian Army, Online Applications Begin / महिला सेना इंजीनियर भर्ती , भारतीय सेना ने महिला अभ्यर्थियों के लिए 67 वें लघु सेवा आयोग (तकनीकी) पाठ्यक्रम (अप्रैल 2026) के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती अविवाहित महिला इंजीनियरों के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार 4 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
इस भर्ती के तहत कुल 30 पद विभिन्न इंजीनियरिंग स्ट्रीम में भरे जाएंगे। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 अक्टूबर 2026 के अनुसार 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया में आवेदन, शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू, मेडिकल परीक्षण और मेरिट सूची के आधार पर जॉइनिंग लेटर जारी किया जाएगा। एसएसबी इंटरव्यू अप्रैल से जून 2026 के बीच आयोजित होंगे। प्रशिक्षण अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 49 सप्ताह तक अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, गया (बिहार) में चलेगा।
प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को 56,100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर उन्हें लेफ्टिनेंट रैंक प्रदान की जाएगी। सेवा के दौरान वार्षिक सीटीसी लगभग 17–18 लाख रुपये होगी। यह नियुक्ति प्रारंभ में 10 वर्ष के लिए होगी, जिसे अधिकतम 14 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
