भारतीय तटरक्षक सिविलियन भर्ती
भारतीय तटरक्षक सिविलियन भर्ती
Share This Article

रायपुर 1 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / भारतीय तटरक्षक सिविलियन भर्ती , रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) चैन्नई द्वारा सिविलियन पदों को भरने विज्ञापन जारी किया गया है.

इस संबंध में विस्तृत विवरण इंडियन कोस्ट गार्ड की वेबसाइट www.indianesastguard.gov.in पर उपलब्ध है .

पूरी तरह से भरा हुआ आवेदन सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ “द कमांडर, भारतीय तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व), नेपिचर ब्रिज के पास, फोर्ट सेंट जॉर्ज (PO), चैन्नई पर सिर्फ सामान्य डाक से भेजा जाना चाहिए. विज्ञापन रोजगार समाचार में प्रकाशित होने की तारीख से पैतालीस (45) दिनों के अंदर पहुंचाना चाहिए . उल्लेखनीय है कि रोजगार समाचार के 15 -21 नवंबर 2025 के अंक में यह विज्ञापन प्रकाशित हुआ है.

पदों का नाम इस तरह है-

1.1 स्टोर कीपर पेज- 01 पद
1.2 इंजन ड्राइवर-3
1.3 लश्कर-2
1.4 सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट – 3 पद
1.5 चपरासी/जीओ -4 पद
1.6 वेल्डर (अर्धकुशल)-1 पद

भारतीय तटरक्षक सिविलियन भर्ती , लिखित परीक्षा पेन पेपर बेस्ड होगी और एक घंटे की होगी