Share This Article रायपुर, 27 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एल&टी), कट्टुपल्ली द्वारा निर्मित पहला स्वदेशी बहु-उद्देशीय पोत (एमपीवी) ‘समर्थक’, 27 अगस्त 2026 को भारतीय नौसेना को सौंपा गया। इस जहाज में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल हुआ है और इसे एक बहु-उपयोगी परीक्षण और मूल्यांकन प्लेटफॉर्म के तौर पर तैयार किया गया है। साथ ही, इस जहाज को समुद्री निगरानी और टोह लेने, अपतटीय गश्त करने और जरूरत पड़ने पर मानवीय सहायता व आपदा राहत कार्यों में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस जहाज का नाम बहुत सोच-समझकर ‘समर्थक’ रखा गया है, जिसका अर्थ है ‘समर्थन करने वाला’। यह नाम कई मिशनों में भरोसेमंद मददगार के तौर पर जहाज की भूमिका को दर्शाता है। अपने नाम के अनुरूप, ‘समर्थक’ केवल एक खास काम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे कई तरह की गतिविधियों में मदद करने के लिए बनाया गया है, जो इसे सही मायने में एक बहु-उद्देशीय पोत बनाता है। ‘समर्थक’ की सुपुर्दगी भारतीय नौसेना की स्वदेशी जहाज निर्माण यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन की फिर से पुष्टि करता है। Share This Article Post navigation रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण…! लेकिन भारत में नहीं दिखेगा… जानें सूतक का सच लोक भवन में गूंजा अपनत्व का संदेश…, दिव्यांग बच्चों ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को बांधा रक्षा सूत्र