Share This Article रायपुर, 06 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / विमान ईंधन यानी ATF की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब हवाई यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। IndiGo ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। नई दरें 6 अक्टूबर 2026 से की गई नई बुकिंग पर लागू होंगी। घरेलू उड़ानों में दूरी के आधार पर ₹375 से ₹1,300 तक फ्यूल चार्ज देना होगा। घरेलू उड़ानों पर कितना चार्ज? 500 किमी तक: ₹375501–1,000 किमी: ₹6001,001–1,500 किमी: ₹9001,501–2,000 किमी: ₹1,1502,000 किमी से अधिक: ₹1,300 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी महंगी अंतरराष्ट्रीय रूट पर फ्यूल चार्ज गंतव्य के हिसाब से तय किया गया है। SAARC क्षेत्र में ₹1,000 से ₹3,000, दक्षिण-पूर्व एशिया, GCC/मध्य पूर्व तथा उत्तर एवं पूर्वी एशिया के लिए ₹5,500, अफ्रीका के लिए ₹6,000 और यूरोप के लिए सबसे अधिक ₹10,000 फ्यूल चार्ज होगा। ATF की कीमत बढ़ने से फैसला इंडिगो के मुताबिक, हाल के महीनों में ATF की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से परिचालन लागत बढ़ी है। अक्टूबर की शुरुआत में घरेलू ATF कीमत करीब 13.2% बढ़कर ₹137 प्रति लीटर पहुंच गई। एयरलाइन ने कहा है कि पूरी लागत यात्रियों पर डालने के बजाय अपेक्षाकृत सीमित बढ़ोतरी की गई है। यह मार्च 2026 में फ्यूल चार्ज शुरू करने के बाद इंडिगो की दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। अप्रैल में भी चार्ज में बदलाव किया गया था। Share This Article Post navigation UN पर जयशंकर का बड़ा बयान : ‘दुनिया के हितों का पूरा प्रतिनिधित्व नहीं करता संयुक्त राष्ट्र’…