INI-CET
INI-CET
Share This Article

रायपुर 25 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / INI-CET Admission Notice Released: Today, April 25 Last Date / INI CET 2026 आवेदन अंतिम तिथि , अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा जुलाई 2026 सत्र के लिए पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु INI-CET प्रवेश सूचना जारी की गई है.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली में जुलाई 2026 सत्र के लिए पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु INI-CET प्रवेश सूचना जारी की गई है.

एम्स, नई दिल्ली जुलाई 2026 सत्र के लिए राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (INI-CET) के माध्यम से पीजी पाठ्यक्रमों (MD/MS/M Ch. (6 वर्ष)/DM(6 वर्ष)/MDS) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है, जिसमें एम्स, नई दिल्ली तथा अन्य एम्स, JIPMER पुडुचेरी, NIMHANS बेंगलुरु, PGIMER चंडीगढ़ एवं SCTIMST तिरुवनंतपुरम शामिल हैं, निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसारः

आवेदन हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की समापन तिथि 25.04.2026
शाम 5 बजे तक है.

पंजीकरण की स्थिति एवं छवियों / गलत पंजीकरण विवरण में सुधार की अंतिम तिथि 02.05.2026 (सायं 5:00 बजे तक) है.

परीक्षा की तिथि -16 मई, 2026 (शनिवार) है.

नवीनतम अद्यतनों एवं विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया नियमित रूप से वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in देखें.