Share This Article रायपुर, 06 नवम्बर 2026/ ETrendingIndia / भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस तरकश ने गत 3 नवंबर को मॉरीशस के पोर्ट लुइस में अपनी सार्थक यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की . पोत के कमांडिंग ऑफिसर ने मॉरीशस की गृह मामलों की सचिव श्रीमती कान ओये फोंग और पुलिस आयुक्त श्री रामपरसाद सूरोजीबली, पीएमएसएम से मुलाकात की। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने पोत का दौरा किया और वहां तैनात चालक दल के सदस्यों से बातचीत की। अप्रवासी दिवस-2026 के अवसर को ध्यान में रखते इस पोत पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें मॉरीशस सरकार के माननीय शिक्षा एवं मानव संसाधन मंत्री डॉ. महेंद्र गंगापरसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मॉरीशस में भारत के उच्चायुक्त अनुराग श्रीवास्तव और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, पोत ने 192वें अप्रवासी दिवस के उपलक्ष्य में 2 नवंबर, 2026 को आयोजित हुए कार्यक्रमों में भी भाग लिया। पोत के चालक दल ने मॉरीशस तटरक्षक बल के कर्मियों को संयुक्त प्रशिक्षण दिया और हॉस्पिस सेंट जीन डी डियू में आयोजित जनसंपर्क गतिविधि में भाग लिया। इसके अलावा, मॉरीशस तटरक्षक बल के साथ मिलकर विशेष आर्थिक क्षेत्र की संयुक्त निगरानी भी की गई, जिसमें डॉर्नियर विमान ने सहयोग प्रदान किया। Share This Article Post navigation यूजीसी के नए जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों पर फिर होगा विचार, केंद्र सरकार बनाएगी विशेष समिति भारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘सह्याद्रि’ मालाबार …2026 अभ्यास में भाग लेने… जापान के योकोसुका नौसैनिक बेस पहुंचा