Indian Naval Ship
Indian Naval Ship
Share This Article

रायपुर 5 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Indian Naval Ship Trikand arrives at Dar-es-Salaam, Tanzania / आईएनएस त्रिकंड तंजानिया दौरा , भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड, 03 अप्रैल 2026 को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा। यह यात्रा दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में उसकी तैनाती का एक हिस्सा है।

इस यात्रा का उद्देश्य भारत और तंजानिया के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करना और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना है।

बंदरगाह पर रुकने के दौरान होने वाली गतिविधियों में आपसी तालमेल और समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पेशेवर संवाद- तंजानियाई नौसेना के साथ संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास – शामिल है।

इसके अलावा, कई तरह के सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रम भी नियोजित हैं, जिनमें मैत्रीपूर्ण खेल प्रतिस्पर्धा और योग शामिल हैं। जहाज पर एक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे सद्भावना और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव को बढ़ावा मिलेगा।

भारत से लाए गए जरूरी सामान इस दौरे के दौरान सौंपे जाएंगे. जहाज के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी, तंजानिया पीपल्स डिफेंस फोर्सेज और यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजानिया की सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

आईएनएस त्रिकंड का यह पोर्ट कॉल भारत के ‘महासागर’ विजन के अनुरूप है – जिसका अर्थ है “विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी और समग्र प्रगति)।”