रायपुर 7 नवंबर 2025 / ETrendingIndia / Recruitment of Technical Officers in Intelligence Bureau (IB), applications invited for 258 posts / इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती 2025 , गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड–II/टेक (ACIO-II/Tech) पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 16 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।
इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार (ECE) के लिए 168 पद और कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी (CSE & IT) के लिए 90 पद निर्धारित हैं। चयन GATE 2023, 2024 या 2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
आयु सीमा 16 नवंबर 2025 को अभ्यर्थी की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवार गृह मंत्रालय की वेबसाइट www.mha.gov.in या www.ncs.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी.
