Share This Article

रायपुर 15 नवम्बर 2025 / ETrendingIndia / International Gita Mahotsav: To be held in Kurukshetra from November 15 to December 5, Prime Minister Narendra Modi to participate. Prime Minister Narendra Modi / अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 , 10वां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होगा। इस बार महोत्सव पहली बार 21 दिनों तक चलेगा, जिसमें संस्कृति, ज्ञान और आध्यात्मिकता का व्यापक संगम देखने को मिलेगा। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महोत्सव में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के प्रयासों से गीता महोत्सव की वैश्विक पहचान बढ़ी है। आज गीता महोत्सव मॉरीशस, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और जापान सहित कई देशों में भव्य रूप से मनाया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 , इस वर्ष मध्यप्रदेश सहयोगी राज्य के रूप में हिस्सा ले रहा है। ब्रह्मसरोवर पर पुरुषोत्तम पुरा बाग में मध्यप्रदेश का सांस्कृतिक पैवेलियन आकर्षण का केंद्र रहेगा।

24 नवंबर को ब्रह्मसरोवर में गीता यज्ञ के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा। इसी दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी शुरू होगी, जिसमें देश-विदेश के विद्वान ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे।

विदेश मंत्रालय के सहयोग से इस बार 16 देशों के 25 विद्वान संगोष्ठी में शामिल होंगे। इसके अलावा 51 देशों में गीता महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और 7 देशों के 25 शिल्पकार शिल्प प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे।

एनआईडी, एनआईटी, आयुष विश्वविद्यालय और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भी 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक गीता से संबंधित सेमिनार और प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।