Share This Article

रायपुर 14 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Various technical and managerial posts in Indian Port Rail and Ropeway Corporation Limited Recruitment : Graduate/Diploma Engineer Trainee will also be selected./ IPRCL भर्ती 2026 , इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IPRCL) ने विभिन्न तकनीकी एवं प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

मुख्य पदों पर भर्ती

भर्ती के अंतर्गत मुख्य महाप्रबंधक, अपर महाप्रबंधक, संयुक्त महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक तथा उप प्रबंधक सहित कई पद शामिल हैं। इसके अलावा स्नातक/डिप्लोमा अभियंता प्रशिक्षु के पदों पर भी चयन किया जाएगा।

पदों की संख्या और स्थान

कुल 23 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, विशाखापट्टनम, बिलासपुर, विजयवाड़ा और एचडीसी- हल्दिया सहित देश के विभिन्न स्थानों पर हो सकती है।

वेतनमान

अलग-अलग पदों के अनुसार वेतनमान तय किया गया है।

मुख्य महाप्रबंधक: ₹1,20,000 से ₹2,80,000

अपर महाप्रबंधक: ₹90,000 से ₹2,40,000

संयुक्त महाप्रबंधक: ₹80,000 से ₹2,20,000

वरिष्ठ प्रबंधक: ₹60,000 से ₹1,80,000

प्रबंधक: ₹50,000 से ₹1,60,000

उप प्रबंधक: ₹40,000 से ₹1,60,000

अभियंता प्रशिक्षु के लिए स्टाइपेंड

स्नातक अभियंता प्रशिक्षुओं को प्रतिमाह ₹12,300 तथा डिप्लोमा अभियंता प्रशिक्षुओं को ₹10,900 की मासिक वजीफा दिया जाएगा।

प्रशिक्षण अवधि

अभियंता प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण प्रशिक्षु अधिनियम 1961 के अनुसार एक वर्ष की अवधि के लिए होगा।

आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रारूप के लिए IPRCL की आधिकारिक वेबसाइट www.iprcl.in या www.ipa.nic.in पर जाकर Careers/Vacancy सेक्शन में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित प्रारूप में आवेदन डाक या कूरियर के माध्यम से भेजना होगा।