रायपुर 16 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / IRCON International Limited Recruitment for Manager/Electrical on Contract Basis / IRCON प्रबंधक विद्युत भर्ती , इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (रेल मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम) , नई दिल्ली द्वारा अनुबंध के आधार पर प्रबंधक / विद्युत की भर्ती की जा रही है (विज्ञापन संख्या C-27/2025)
इसके तहत इरकॉन के लुमडिंग और तिनसुकिया डिवीजन के तहत नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) प्रोजेक्ट्स के लिए एक निश्चित सर्वसमावेशी वेतन पर आवेदन आमंत्रित किया गया है, पात्रता, मानदंड ,अन्य विवरण ,विस्तृत विज्ञापन और रूपरेखा के लिए संस्था की आधिकारिक वेबसाइट www.ircon.org पर जाएं।
अनुबंध पर निश्चित समेकित वेतन रु. 60,000/- प्रतिमाह होगा. कुल रिक्तियां 32 है. एआईसीटीई / यूजीसी द्वारा स्वीकृत मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से कम से कम 60% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक स्नातक की डिग्री होना चाहिए. अधिकतम आयु 50 वर्ष होना चाहिए.
